डेस्क। जब भी नया स्मार्टटीवी खरीदने की बात होती है तो सबसे पहले लोगों का ध्यान स्क्रीन साइज पर ही जाता है। ज्यादातर लोग बड़े स्क्रीन साइज की स्मार्ट टीवी लेना चाहते हैं। जब भी लोग स्मार्ट टीवी लेने शॉप पर पहुंचते हैं तो खरीदार का ज्यादातर फोकस स्क्रीन साइज पर ही रहता है। लेकिन ऐसी तमाम चीजें हैं जो क्या किसी भी टीवी को स्मार्ट बनाने के लिए जरूरी होती हैं।
इसे भी जरूर पढ़ें-Realme GT 7 Pro की भारत में जल्द होगी एंट्री, डिस्प्ले देख दिल हार बैठेंगे आप
नया स्मार्ट टीवी लेते समय स्क्रीन साइज के अलावा भी कई सारी चीजें चेक करना जरूरी है। अगर आप सोचते हैं कि आप जितने बड़े स्क्रीन का टीवी खरीदेंगे वह उतना अच्छा होगा तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। आपको टीवी खरीदते समय स्क्रीन साइज के अलावा भी कुछ बातों पर ध्यान देने की जरूरत है। चलिए आपको कुछ ऐसी खास चीजों के बारे में बताते हैं जिन्हें ध्यान में रखने से स्मार्ट टीवी लेते समय ज्यादा सहूलियत होगी।
डिस्प्ले:
अगर आप नया स्मार्ट टीवी खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपको डिस्प्ले पैनल के बारे में जरूर जानकारी कर लेना चाहिए। इसके लिए सबसे पहले आपको चेक करना चाहिए कि उस स्मार्ट टीवी में LED, LCD, QLED या Amoled कौन सा पैनल लगा हुआ है। आपको बता दें कि मार्केट में LED, OLED और QLED तीन तरह की प्रमुख डिस्प्ले टेक्नोलॉजी उपलब्ध हैं।
रेजॉल्यूशन:
स्क्रीन साइज के साथ-साथ आपको स्क्रीन पर मिलने वाले रेजोल्यूशन को भी जरूर चेक करना चाहिए। अगर आप स्मार्ट टीवी लेना है तो उसमें 4K, 8K रेजोल्यूशन वाली टीवी लेना चाहिए। आपकी टीवी स्क्रीन का रेजॉल्यूशन जितना ज्यादा होगा, इमेज क्वॉलिटी उतनी ही बेहतर होगी। 1920×1080 (FHD) रेजॉल्यूशन से लेकर मार्केट में 3840×2160 (4K) रेजॉल्यूशन वाले टीवी मार्केट में उपलब्ध हैं।
स्क्रीन साईज:
अब बात आती है स्क्रीन साइज की तो अपने कमरे के आकार के हिसाब से ही स्क्रीन का आकार चुनें। वैसे तो 32 इंच का स्मार्ट TV छोटे कमरों के लिए अच्छा है, जबकि 55 इंच का स्मार्ट TV बड़े कमरों के लिए अच्छा है। स्मार्ट टीवी खरीदते समय आपको उसके कनेक्टिविटी ऑप्शन पर जरूर ध्यान देना चाहिए। इसके लिए आपको उसके ब्लूटूथ वर्जन, HDMI पोर्ट, गेमिंग कंसोल कनेक्टिविटी ऑप्शन को जरूर चेक करना चाहिए।