बंद हो गया गूगल का GPay App, अब Google लाया नया ऑनलाइन पेमेंट ऐप

गूगल अपनी योजनाओं में बदलाव कर रहा है।

GPay App भारतीय यूजर्स के लिए बंद नहीं हुआ है।

नई दिल्ली। गूगल का पॉपुलर ऑनलाइन पेमेंट ऐप गूगल पे (GPay App) जिसे शॉर्टकट में जीपे कहा जाता है; को बंद कर दिया गया है। दरअसल इसका फैसला गूगल ने पहले ही ले लिया था। अगर आप भारत के निवासी हैं तो आपको परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि ये ऐप (GPay App) भारतीय यूजर्स के लिए बंद नहीं हुआ है। इसे केवल अमेरिका में रहने वाले यूजर्स के लिए बंद किया गया है।

इसे भी जरूर पढ़ें-UPI Lite चलाने वालों के लिए खुशखबरी, बार-बार पैसे डालने की टेंशन खत्म

आपको जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी ने ऑनलाइन पेमेंट ऐप गूगल पे (GPay App) को बंद करने का यह फैसला यूएस में P2P (peer-to-peer) पेमेंट्स के डिस्कंटिन्यू होने के बाद लिया है। हालांकि इस एप्प (GPay App) को बंद करने के बाद गूगल ने नया ऑनलाइन पेमेंट ऐप भी जारी किया है। गूगल अब अपनी नीतियों में बदलाव करते हुए मोबाइल पेमेंट्स सर्विसेज को Google Wallet ऐप में ऑफर करेगा। अब यूजर गूगल वॉलेट से ही स्टोर्स पर टैप टू पे और पे ऑनलाइन जैसी सर्विस का फायदा उठा सकेंगे।

Googles payment app GPay will be closed | गूगल का पेमेंट ऐप GPay बंद हो  जाएगा: 4 जून के बाद अमेरिका में काम नहीं करेगा ऐप, भारत में चालू रहेगी  सर्विस | Dainik Bhaskar

अब दिख रहा ये मैसेज:

GPay के मौजूदा यूजर्स को गूगल वॉलेट (Google Wallet) सर्विस पर शिफ्ट होने में कोई समस्या नहीं होगी। कंपनी के अनुसार GPay से लिंक पेमेंट ऑप्शन्स ऑटोमैटिकली गूगल वॉलेट पर ट्रांसफर हो जाएंगे। हालांकि गूगल पे ऐप को अमेरिका में रहने वाले लोग न ही प्ले स्टोर पर खोज पा रहे हैं न ही इसका इस्तेमाल पहले से इंस्टॉल ऐप के साथ किया जा रहा है। यूएस में यूजर्स जब गूगल पे ऐप को खोल रहे हैं तो उस पर ‘The Google Pay US app is no longer available का मेसेज दिख रहा है।

ये है वजह:

चलिए अब आपको बताते हैं वो वजह जिसके चलते गूगल ने यह निर्णय लिया है। दरअसल, गूगल (Google) अपनी योजनाओं में बदलाव कर रहा है। कंपनी जीपे (GPay App) के अलावा अपने यूजर्स को गूगल वॉलेट (Google Wallet) की भी सुविधा देती है। ऐसे में कंपनी अपने यूजर्स के लिए गूगल वॉलेट (Google Wallet) के साथ ही मोबाइल पेमेंट सर्विस को उपलब्ध करवाने के बारे में भी सोंच रहे हैं।

Leave a Comment